नमस्कार। स्वाद भी सेहत भी में आपका स्वागत है। आज हम स्ट्रीट स्टाइल तवा पनीर बर्गर बनाएँगे। बर्गर खाना सभी को बहुत पसंद होता है। बच्चे हों या बड़े सभी बर्गर बहुत मन से खाते हैं। अगर शाम को स्नैक्स टाइम पर बर्गर खाने को मिल जाए तो फिर क्या बात है। आमतौर पर ज़्यादातर लोग बाज़ार से बर्गर लाकर खाना पसंद करते हैं क्यूंकि बर्गर बनाने के लिए पहले बर्गर की टिक्की बनानी पड़ती है, जिसमें बहुत समय लगता है। इसलिए लोग घर पर बर्गर बनाने से बचते हैं। लेकिन आज हम बिना टिक्की बनाए, एक बहुत ही स्वादिष्ट बर्गर बनाएँगे, जिसमें पनीर का मिश्रण भरा जाता है और फिर तवे पर बटर लगाकर बर्गर को सेंका जाता है। इसका स्वाद तो लाजवाब होता ही है , इसे बनाना भी बहुत आसान है और इसमें समय भी बहुत कम लगता है। शाम को टी- टाइम पर, सुबह नाश्ते में या फिर किसी फंक्शन में स्टार्टर के रूप में अगर तवा पनीर बर्गर सर्व किया जाय तो सभी को बहुत पसंद आता है। इसमें खूब सारी सब्जियाँ और पनीर डालने से यह बर्गर का एक सेहतमंद विकल्प बन जाता है, क्यूंकि ये तो हम सभी जानते हैं की बर्गर जंक फूड की श्रेणी में आता है। तो चलिये स्ट्रीट स्टाइल तवा पनीर बर्गर बनाना शुरू करते हैं।
सामग्री - बर्गर बनाने के लिए
- बर्गर बन - 3-4
- पनीर - 200 ग्राम [ हाथ से बड़े टुकड़ों में तोड़ लें]
- बारीक कटी प्याज - 2 [ मीडियम साइज ]
- बारीक कटी शिमला मिर्च - 1 [ मीडियम साइज़ ]
- बारीक कटा टमाटर - 1
- हरी मटर - 1/2 कप [ वैकल्पिक ]
- बारीक कटी हरी मिर्च - 1
- कद्दूकस किया हुआ अदरक - 1 टी - स्पून
- बारीक कटा हरा धनिया - 1 टेबल- स्पून
- टोमॅटो सॉस - 2 टेबल - स्पून
- शेजवान सॉस- 1 टेबल - स्पून
- चीज क्यूब्स - 2-3
- पाव - भाजी मसाला - 1 टी- स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- तेल - 2 टेबल - स्पून
- बटर - बर्गर सेंकने के लिए
सामग्री - बर्गर सर्व करने के लिए
- पत्तागोभी / लेटयूस के पत्ते - 3-4
- मायोनेस - 2-3 टी - स्पून
विधि
- सबसे पहले गैस पर एक कड़ाही रखे और उसमें 2 टेबल - स्पून तेल डालकर गरम कर लें।
- जब तेल गरम हो जाये तब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज डाल दें और प्याज को सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भून लें।
- जब प्याज पक जाये तब कड़ाही में बारीक कटी शिमला मिर्च और हरी मटर भी डाल दें और चलाकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक ढँककर पका लें। अगर आपके पास हरी मटर नही है तो कोई बात नही। इसके बिना भी बर्गर बनाया जा सकता है।
- 2-3 मिनट बाद कड़ाही का ढक्कन हटाएँ और उसमें टमाटर डाल दें। टमाटर के साथ चुटकी भर नमक भी डाल दें जिससे टमाटर जल्दी पक जाये।
- ढँककर धीमी आंच पर टमाटर को गलने तक पका लें। थोड़ा कलछी से मिश्रण को दबा दें जिससे मटर भी खड़ी- खड़ी न रहे और अच्छे से सारी चीजें पक जाएँ।
- जब टमाटर और मटर पक जाये तब इसमें शेजवान सॉस, टोमॅटो सॉस और पाव- भाजी मसाला डाल दें और चलाकर , ढँककर 1 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- इसके बाद 2-3 चीज क्यूब्स को भी हाथों से तोड़कर डाल दें। अच्छे से सारी चीजों को 2-3 मिनट तक पकने दें।
- अब इसके बाद कड़ाही में पनीर के टुकड़े और स्वादानुसार नमक डाल दें और धीमी आंच पर बिना ढंके मिश्रण का पानी बिल्कुल सूखने तक पका लें।
- जब मिश्रण पूरी तरह से सूख जाये तब इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दें।
- बर्गर में भरने के लिए मिश्रण तैयार है। गैस बंद कर दें।
- इसके बाद एक बर्गर बन को बीच से काट दें और उसके एक साइड पर पनीर वाला मिश्रण बहुत अच्छे से सब तरफ फैला दें।
- उसके ऊपर पत्तागोभी / लेटयूस का 1 पत्ता रखें और थोड़ी सी मेयोनेस डाल दें और बन की दूसरी साइड से ढँक दें ।
Tips:
- अगर आपके पास शेजवान चटनी नही है तो इसकी जगह पर 2-3 लहसून की कलियों को बारीक - बारीक काटकर अदरक और हरी मिर्च के साथ भून लें और 1/2 टी- स्पून लाल मिर्च पाउडर बाकी मसालों के साथ डालकर पका लें।
- इस रेसिपी में हरी मटर और मेयोनेस बिल्कुल वैकल्पिक है। अगर आपके पास नही है तो न डालें। ये बर्गर बिना मेयोनेस के भी बहुत स्वादिष्ट लगता है।
आशा करती हूँ , आपको मेरी स्ट्रीट स्टाइल बर्गर की यह रेसिपी पसंद आई होगी। आप भी अपने घर पर तवा पनीर बर्गर बनाएँ और अपने अनुभव और सुझाव मेरे साथ शेयर करें।
धन्यवाद॥
To good Reena Dikshit
ReplyDeleteVery nice recipe
ReplyDeleteMouthwatering recipe 👌😋
ReplyDeleteYummy recipe 😋
ReplyDeleteSwadith aur halthy dish waah
ReplyDeleteNice drink. Will try.
ReplyDelete