नमस्कार। स्वाद भी सेहत भी ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज हम बनारसी टमाटर की चाट बनाएँगे। दोस्तों चाट खाना सभी को बेहद पसंद होता है। आपने चाट तो बहुत खाई होगी, लेकिन बनारसी टमाटर चाट की बात ही निराली है। शुद्ध घी में उबले हुए आलू , टमाटर और कई तरह के मसाले डालकर धीमी आँच पर यह चाट तैयार की जाती है, जिसे बाद में बारीक कटी प्याज, हरी धनिया, जीरा - चीनी सिरप , हरी चटनी और बारीक सेव / नमकपारा डालकर मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व किया जाता है। यह बनारस का बेहद प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। आप जब भी बनारस जाएँ , टमाटर चाट जरूर खाएं , क्यूंकि यह पूरे भारत में आपको केवल बनारस और कहीं - कहीं प्रयागराज में ही मिलेगा। वैसे टमाटर चाट घर में भी आसानी से बनकर तैयार हो जाती है और इस तरह से बनाई गयी चाट खाने में बेहद स्वादिष्ट भी होती है। तो चलिये बनारसी टमाटर चाट बनाना शुरू करते हैं।
सामग्री - चाट बनाने के लिए
- उबले आलू [ मीडियम साइज़ ] - 4 [छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। ]
- बारीक कटा टमाटर - 6
- घी - 2 टेबल -स्पून
- जीरा - 1 टी - स्पून
- कद्दूकस किया अदरक - 1 टेबल - स्पून
- बारीक कटी हरी मिर्च - 2
- काजू - 8-10 [ छोटे -छोटे टुकड़ों में कटा]
- हल्दी पाउडर - 1/4 टी - स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1 टी - स्पून
- धनिया पाउडर - 1 टी - स्पून
- जीरा पाउडर - 1 टी - स्पून
- गरम मसाला पाउडर - 1/2 टी - स्पून
- काला नमक - 1 टी - स्पून
- हींग - चुटकी भर
- इमली का पल्प - 1 टेबल - स्पून
- चाट मसाला - 1 टी - स्पून
- पानी - 1/2 कप
- सफ़ेद नमक - स्वादानुसार
सामग्री - जीरा - चीनी सिरप के लिए
- पानी - 1 कप
- चीनी - 5 टेबल - स्पून
- भुना जीरा पाउडर - 1 टी - स्पून
- घी
- चाट मसाला
- भुना जीरा पाउडर
- धनिया - पुदीना की चटनी
- जीरा - चीनी सिरप
- बारीक कटी प्याज [ optional]
- बारीक कटा हरा धनिया
- बारीक सेव / नमकपारे
- सबसे पहले गैस पर एक कड़ाही रखें । फ्लेम मीडियम कर दें और कड़ाही में 2 टेबल - स्पून घी डालकर गर्म कर लें।
- घी गर्म हो जाने पर उसमें 1 टी - स्पून जीरा डालकर चटका लें।
- जीरा हो जाने पर 1 पिंच हिंग डालकर पका लें।
- अब कड़ाही में कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर धीमी आंच पर पका लें।
- 8 -10 काजू भी बारीक - बारीक काटकर डाल दें और सुनहरा होने तक पका लें।
- आंच धीमी ही रखे और धीमी आंच पर ही कड़ाही में हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का सा भून लें।
- इसके बाद कड़ाही में धनिया पाउडर , जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर 1 मिनट तक भून लें। आंच धीमी ही रखे, नही तो मसाले जल जाएंगे।
- मसाले पकाने के बाद कड़ाही में टमाटर डाल दें और स्वादानुसार नमक डालकर , चलाकर और ढँककर 2 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।
- ध्यान रखें कि हमे यहाँ पर टमाटर को पूरा नही गलाना है क्यूंकि टमाटर आगे भी बाकी चीजों के साथ पकेंगे।
- कड़ाही में काला नमक भी डाल दें। काला नमक और सफेद नमक हिसाब से इस्तेमाल करें।
- मीडियम फ्लेम पर अच्छे से सारी चीजों को 1 मिनट तक भून लें।
- अब इस स्टेज पर कड़ाही में 1/2 कप पानी डाल दें और ढँककर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक या टमाटर के एकदम गलने तक पका लें।
- जब तक टमाटर गल रहे हैं तब तक जीरा - चीनी सिरप बनाकर तैयार कर लें।
- इसके लिए गैस की दूसरी तरफ एक पैन चढ़ाएँ और उसमें 1 कप पानी और 5 टेबल - स्पून चीनी डाल दें।
- मीडियम फ्लेम पर चीनी को पानी में एकदम घुलने तक पका लें। हमें कोई तार की चाशनी नही बनानी है, सिर्फ चीनी को पानी में अच्छे से घुलाना है।
- जब चीनी घुल जाये तब इसमे भुना जीरा पाउडर डाल दें और चलाकर चाशनी में उबाल आने तक पका लें।
- हमें चाशनी को इतना ही पकाना है की जब हम ऊंगली और अँगूठे के बीच में चाशनी को छूएँ तो हमे शहद के जैसा चिपचिपा लगे।
- जीरा - चीनी सिरप तैयार है , गैस बंद कर दें।
- 4-5 मिनट बाद चाट वाली कड़ाही का ढक्कन हटाकर एक बार चला दें और उसमे मैश किए उबले आलू डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- इमली का पल्प भी डाल दें और चला दें। अगर आपके पास इमली का पल्प नही है तो अमचूर पाउडर का इस्तेमाल करें।
- इसके बाद चाट मसाला , भुना जीरा पाउडर और हरा धनिया डाल दें और अच्छे से मिक्स कर दें।
- धीमी आंच पर चाट को ढँककर 2-3 मिनट तक और पका लें जिससे सारी चीजों का फ्लेवर आपस में एक दूसरे के साथ मिक्स हो जाये।
- 2-3 मिनट बाद ढक्कन हटाकर चाट में नींबू का रस डालकर मिक्स कर दें।
विधि - चाट सर्व करने के लिए
अब एक मिट्टी के कुल्हड़ में चाट निकालें और उस पर थोड़ा सा घी , जीरा - चीनी सिरप , चाट मसाला , भुना जीरा पाउडर , बारीक कटी प्याज , बारीक कटा हरा धनिया , धनिया - पुदीना की चटनी और बारीक सेव या नमकपारे डालकर सर्व करें।
नोट -
- अगर आपके पास धनिया - पुदीना की चटनी नही है तो इसके बिना भी चाट बना सकते हैं।
- इस रेसिपी में प्याज वैकल्पिक [optional ] है। अगर आप प्याज़ नही डालना चाहते हैं तो न डालें।
दोस्तों यूं तो बनारस में बहुत सारी खाने की चीजें प्रसिद्ध हैं जैसे - बनारसी पान , कचौड़ी - सब्जी - जलेबी , बनारसी मिठाइयाँ , भांग मिली ठंडाई , दूध , लस्सी , लौंग - लता ,ओस की बूंदों से बना मलाइयो, चना और छोटी कचौरी आदि । इन्ही सबमे से एक है ये बनारसी टमाटर चाट । आप एक बार इस तरह से टमाटर चाट बनाकर खाएँगे तो इसका स्वाद कभी भूल नही पाएंगे ।
आशा करती हूँ कि आपको बनारसी टमाटर चाट की मेरी ये रेसिपी पसंद आई होगी । आप भी अपने घर पर बनारसी टमाटर चाट बनाएँ और अपने अनुभव और सुझाव मेरे साथ शेयर करें।
धन्यवाद ।।
Yammy catpata chat
ReplyDeleteLike it Reena Dikshit
ReplyDeleteVery helpful recipe.
ReplyDeleteThank you for the recipe
ReplyDeleteMouth-watering ��������
ReplyDeleteYour recipe inspired me to cook by myself. Thank you for sharing.
ReplyDeleteNisha Pandey very delicious
ReplyDeleteNisha Pandey nicely made chat pata chat from Sankat Mochan temple
ReplyDelete😋😋very testy
ReplyDeleteMuh me pani aa gya😋😋
ReplyDeleteVery Tasty
ReplyDeleteSwadisth chatpti chaat vidhi batane k liye dhanyavaad
ReplyDeleteSwadisth chatpti chaat vidhi batane k liye dhanyavaad
ReplyDeleteGreat recipe.
ReplyDeleteChatpta chat very testy anita mishra
ReplyDelete